मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- नगर में वैसे तो कई ऐसी कालोनी हैं जिनमें रहने वाले लोग कई वर्षों से बड़ी समस्याओं को झेल रहे हैं। इनमें से एक खान कॉलोनी ऐसी है जहां पर रहने वाले हजारों लोग गंदगी कच्ची सड़क,जलभराव व बिजली जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कच्ची सड़क होने से कालोनी में भरे पानी से बस्ती के लोग घरों में कैद हो जाते हैं। कालोनी में बिजली खंभे न होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। कुछ लोगों ने करीब 200 मीटर दूर से केबिल लाकर बिजली की व्यवस्था की हुई है। खाली पडे प्लाटों में फैली गंदगी और जलभराव से कालोनीवासी त्रस्त हैं। लोग बीमार तक हो रहे हैं। बरसात के दिनों में तो पता हीं नहीं चल पाता है कि इस कालोनी में कोई रास्ता भी है। घरों के सामने दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। ---------- हजारों लोगों को बना हुआ है आशियाना, फिर सुविधाओं का ...