मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों (हाईवे) का जाल लगातार फैल रहा है। सरकार सड़क परिवहन को सुगम, सुरक्षित और तेज़ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई स्थानों पर हाईवे के नीचे बने अंडरपास और हाईवे पर चढ़ने वाले लिंक मार्ग लोगों के लिए सुविधा के बजाए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इन अव्यवस्थित संरचनाओं के कारण आम नागरिक, किसान, छात्र, व्यापारी और वाहन चालक रोजाना भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। हाईवे निर्माण के दौरान अंडरपास का उद्देश्य यह होता है कि स्थानीय लोग बिना हाईवे पार किए सुरक्षित रूप से एक ओर से दूसरी ओर जा सके लेकिन कई जगहों पर ये अंडरपास योजना की खामियों और लापरवाही के कारण परेशानी का सबब बन गए हैं। बुढाना रोड अंडरपास के समीप तो लिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.