मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- स्थानीय देवीदास संजीदा कालोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं टूटी पड़ी सड़कों के अलावा कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। घरों से निकलने वाली गंदे पानी के सड़कों पर भरा होने से कालोनी में रहने वालें महिलाओं,बच्चे व बूढों में बीमारियों फैलने का खतरा बना हुआ है। सड़कों पर भरे गंदे पानी से हमेशा कीचड़ भरा होने से लोगों को घर से निकलने के लिए भी सोचना पड़ता है। बच्चे तो गंदे पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं। कालोनी के जिन लोगों के पास वाहन है, वो घर से दूर ही अपने वाहन को खड़ा करता है। इसके अलावा इस कालोनी में बिजली की बडी समस्या है। कालोनी में लगे खंभों पर कोई लाइट नहीं लगाई गई है। रात के समय कालोनी में अंधेरा होने से सड़कों पर हुए कीचड़ से जहरीले कीड़ों के घर में घुसने का खतरा बना रहता है। ऐसा नहीं है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.