मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच नहीं है। ऐसा ही इलाका है लद्दावाला, जहां गलियों में गंदगी की भरमार और निकासी की पीड़ा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सफाई कई-कई दिनों तक नहीं होती और कूड़ा गलियों में पड़ा रहता है। सीवर लाइन जैसी सुविधाएं नहीं होने से निकासी की बड़ी समस्या है। नालियां चोक होते ही गंदा पानी गलियों में बहता है। अच्छी खासी गलियां जलभराव के कारण बदहाल हो चुकी हैं। ये समस्याएं न केवल दुर्घटनाओं का खतरा पैदा कर रही हैं, बल्कि संक्रामक बीमारियों को भी न्योता दे रही हैं।''मोहल्ले में बिजली के पुराने और जर्जर तार घरों के ऊपर से लटकते हुए झूल रहे हैं, जो किसी भी समय शॉर्ट सर्किट या हादसे का कारण बन सकते हैं। ------- यहां रहने वाले लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे, नालियां तक च...