भागलपुर, दिसम्बर 28 -- - प्रस्तुति : गौरव मिश्रा मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या-34 (कौड़ामैदान) में जलापूर्ति, अतिक्रमण, सफाई, सड़क-नाला, रोशनी और बाजार प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। यह इलाका मुंगेर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां मूलभूत नागरिक सुविधाओं की स्थिति बेहद कमजोर है। नल-जल योजना पूरी तरह सुचारु नहीं होने से कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सड़कों और नालों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह फैली गंदगी और डंपिंग यार्ड के अभाव ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। वेंडर जोन घोषित होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से छोटे दुकानदारों में नाराजगी है। अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरों की अनुपस्थिति से बाजार क्षेत्र असुरक्षित हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.