भागलपुर, मार्च 22 -- -प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा / कुमार आदर्श संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में स्थित हाट क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं। सप्ताह में दो दिन लगने वाले इस हाट में करीब 10 हजार ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है, जबकि अन्य दिनों में भी 4 से 5 हजार लोगों की उपस्थिति रहती है। बावजूद इसके, यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हाट में दुकान शेड का अभाव भी एक बड़ी समस्या है। अधिकांश दुकानदार खुले आसमान के नीचे बैठकर व्यापार करते हैं, जिससे उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.