भागलपुर, फरवरी 13 -- -प्रस्तुति: गौरव मिश्रा जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड-5 (टेढ़ी बाजार, मुंगरौड़ा) की आबादी लगभग 10 हजार है, जबकि मतदाताओं की संख्या करीब 3 हजार बताई जाती है। इतनी बड़ी आबादी वाले इस वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्याएं वर्षों से जस-की-तस हैं और शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विकास के दावों के बीच वार्ड-5 की तस्वीर हकीकत बयां कर रही है। वार्ड में कई स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त और झुके हुए हैं। कुछ खंभे पिलर पर अस्थिर स्थिति में खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार तेज हवा या बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है। लगभग 15 एलईडी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे शाम के बाद पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.