भागलपुर, जनवरी 26 -- - प्रस्तुति : गौरव मिश्रा / अमरेंद्र झा जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-7 की आबादी लगभग 2,500 है, जिसमें करीब 1,500 मतदाता शामिल हैं। इसके बावजूद यह वार्ड आज भी बुनियादी नागरिक सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। नगर परिषद बनने के वर्षों बाद भी यहां के लोगों को नल-जल, स्ट्रीट लाइट, बिजली सुरक्षा, शौचालय, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूल सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। स्थानीय लोगों में नगर परिषद और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।वार्ड के दुर्गा स्थान, दरियापुर, थाना के सामने सुशील सिंह के घर के पास, चौधरी सीमेंट के सामने तथा विषहरी स्थान के पीछे बसे मोहल्लों की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। इन इलाकों में लगभग 150 घर ऐसे हैं, जहां अब तक नल-जल योजना का कनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.