भागलपुर, मार्च 15 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा जमालपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत नयागांव कब्रगाह मोहल्ला आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। लगभग 5000 की आबादी और करीब 3000 मतदाताओं वाले इस इलाके में अधिकांश लोग महादलित समुदाय से जुड़े हैं। इसके बावजूद यहां के लोग आज भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी है।मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या नल-जल योजना की पाइपलाइन में लंबे समय से हो रहे लीकेज की है। नगर परिषद द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन करीब छह महीने से कई स्थानों पर लीक कर रही है। इसके कारण सुबह के समय सड़कों पर पानी जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन जाती है। लगातार पानी बहने से जल की बर्बादी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.