भागलपुर, फरवरी 12 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा/राहुल कुमार आबादी लगभग 1200 और करीब 350 मतदाताओं वाले तारापुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 का मेहतर टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। करीब 60 घरों में रहने वाले लोग वर्षों से विकास की बाट जोह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन मतदान के बाद उनकी सुध लेने कोई नहीं आता। टोले की सबसे बड़ी समस्या सड़क, नाला और शौचालय की है। पूरे इलाके में एक भी पक्की सड़क नहीं है। कच्ची गलियों में जगह-जगह गड्ढे हैं, जो बारिश के दिनों में कीचड़ और गंदे पानी से भर जाते हैं। नाला नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला दूषित पानी गलियों में ही बहता रहता है। कई स्थानों पर पानी जमा रहने से बदबू फैलती है और मच्छरों व विषैले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.