भागलपुर, मार्च 11 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा सड़क परिवहन व्यवस्था में व्यावसायिक ड्राइवरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माल ढुलाई से लेकर यात्रियों की आवाजाही तक, देश की आर्थिक गतिविधियों का बड़ा हिस्सा ड्राइवरों पर निर्भर करता है। इसके बावजूद ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सम्मानजनक व्यवस्था का अभाव झेलना पड़ता है। इसी को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने सरकार के समक्ष 10 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया है। एसोसिएशन के ड्राइवर्स के अनुसार कमर्शियल लाइसेंस वाले ड्राइवर दिन-रात सड़क पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की स्थायी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पाता। मुंगेर जिले में लगभग 1 लाख ड्राइवर कार्यरत हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से लगभग 1500 ही पंजीकृत हैं। यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि, बड़...