भागलपुर, मार्च 31 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर नगर निगम का वार्ड-18 (रायसर) शहरी स्वरूप के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता हुआ एक उदाहरण बन गया है। लगभग 4000 की आबादी और करीब 1900 मतदाताओं वाले इस वार्ड में रहने वाले लोग वर्षों से सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि, विकास की योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं। नीतिबाग, नयागांव, जड़बेहरा जैसे इलाकों में लोगों की दैनिक जिंदगी इन समस्याओं से प्रभावित हो रही है। जर्जर सड़कों के कारण आवागमन कठिन हो गया है, वहीं नल-जल योजना के अधूरे क्रियान्वयन से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। रात के समय अंधेरा और सुरक्षा व्यवस्था की कमी लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रही है। संवाद कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.