भागलपुर, जनवरी 22 -- -प्रस्तुति : गौरव कुमार मिश्रा / सोनू झा जमालपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-9, जिसकी कुल आबादी लगभग 600 और मतदाताओं की संख्या करीब 350 है, आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहा है। गांधी टोला रामपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की दिनचर्या समस्याओं के बीच गुजर रही है। नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड में विकास की रफ्तार बेहद धीमी दिखाई देती है, जिससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी है। वार्ड का मुख्य मार्ग वर्षों से रेलवे की जमीन से होकर गुजरता रहा है। इसी रास्ते से लोग स्कूल, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आवागमन करते थे। हाल ही में रेलवे वर्कशॉप द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत इस मुख्य रास्ते पर गड्ढा बना दिए जाने से आवाजाही लगभग ठप हो गई है। गड्ढा बनने के बाद पैदल चलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.