मधुबनी, दिसम्बर 23 -- वार्ड 11 और 13 के आरके कॉलेज चौक से उगना कॉलोनी तक दोनों ओर बसे सैकड़ों परिवार बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या नाले का अभाव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पानी गड्ढों में जमा रहता है। इसके कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। संयुक्त परिवारों में रोजमर्रा की समस्या बन चुकी जलनिकासी को लेकर विवाद भी बढ़ रहे हैं। दो या तीन भाइयों के परिवारों में यह तय करना कठिन हो जाता है कि घर का पानी कौन बाहर फेंके। कई मामलों में यह विवाद पारिवारिक कलह और मारपीट तक पहुंच चुका है। टावर कॉलोनी में स्थिति गंभीर: बारिश के मौसम में टावर काॅलोनी में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.