मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतिथि होटल से हार्ड हॉस्पिटल होते हुए एकादश रुद्र मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब बीस हजार से अधिक की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है, लेकिन जर्जर सड़क, अधूरा नाला निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव ने स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और गंदे पानी का जमाव महीनों तक बना रहता है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। जलजमाव के कारण कई बार मोहल्लों के लोगों का घर से निकलना तक...