मथुरा, फरवरी 23 -- विकास खंड छाता का गांव बल्लगढ़ी एक साथ कई समस्याओं से जूझ रहा है। इस गांव में एक ओर जहां सड़कों की हालत खराब है। वहीं दूसरी ओर नालियों की सही व्यवस्था न किए जाने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। गांव के लोग इन समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य न होने से समस्याएं हल होने के बजाय बढ़ रही हैं। गांव में गंदगी भी लोगों का जीवन दुश्वार किए है। कई शिकायतों के बावजूद इनका समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने प्रशासन से गांव की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। छाता विकास खंड के अर्न्तगत कोसीकलां के शाहपुर रोड स्थित गांव बल्लगढ़ी है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है। नाली निर्माण न होने की वजह से समूचे गांव की गलियों मे गंदा पानी बहता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.