मथुरा, जनवरी 19 -- मांट-राया मार्ग के बारहमासी चौराहे से करीब दो किलोमीटर दूर पौराणिक स्थल राधारानी मानसरोवर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर रोज यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। यहां का रास्ता सही न होने के कारण श्रद्धालुओं को यहां आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। यह दो किमी का हिस्सा जहां सिंगल रोड है, वहीं क्षतिग्रस्त भी है, जिससे वाहनों के यहां पर आवागमन में परेशानी होती है। राधारानी मानसरोवर के लिए दूसरा रास्ता डांगोली-पानीगांव रोड से भी है। इस स्थान से मंदिर की दूरी करीब एक किलोमीटर है। यह रास्ता भी सिंगल रोड है। जैसे-तैसे श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच भी जाते हैं तो यहां वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मुख्य द्वार के अंदर थोड़े से स्थान पर सेवायत द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है लेकिन यह बहुत ही कम जगह पर है। पार्किंग व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.