बोले मथुरा-नालियां बनी ऊंचीं, सड़क पर फैल रहा पानी
मथुरा, मार्च 2 -- शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित गिरधरपुर इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। एक साइड की नालियां ऊंची बना दिए जाने के कारण सड़क नीची पड़ गई है, जिससे पूरे गांव में पानी भरने की स्थिति बन रही है। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों का स्तर सड़क से ऊंचा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप गली में गंदा पानी जमा रहता है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि कीचड़ व गंदे पानी के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई घरों के बाहर स्थायी रूप से पानी भरा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.