मथुरा, मार्च 19 -- शक्ति और मां जगजननी की उपासना का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। मां के मंदिर और घर सज चुके हैं। मंदिरों में ही नहीं घरों में भी मां के आगमन की धूम है। माता के भक्त नवरात्र पर माता की अराधना कर नौ दिन तक भक्ति में डूबे रहेंगे। घरों और मंदिरों में ज्योत जगेगी, हवन होंगे व माता का गुणगान होगा। सप्तशती का पाठ कर मां भगवती द्वारा किए दैत्यों के संहार का वर्णन होगा। माता रानी की कृपा पाने को भक्त आतुर हैं। भक्तिभाव में डूबे भक्त गुरुवार से माता के नौ दिन के व्रत रख सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दु:खभाग्भवेत् की कामना करेंगे। अर्थात सभी सुखी हों। सभी रोगमुक्त हों। सभी कल्याण देखें, कोई भी दु:ख का भागी न बने।वरात्र हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है। इसे वर्ष में मुख्य रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.