मथुरा, मार्च 1 -- बरसाना, नंदगांव की लठामार होली, वृंदावन-मथुरा, रावल, गोकुल की छड़ीमार होली, बलदेव का हुरंगा सहित पूरे ब्रज की होली देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस होली को देखने को प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग ब्रज भूमि में एकत्रित होते हैं। बरसाना नंदगांव, मथुरा वृंदावन की होली के बाद सनातनियों के आराध्य बाल कृष्ण की नगरी गोकुल में छड़ीमार होली एक मार्च को मुरलीधर घाट पर खेली जाएगी। गोकुलवासी चाहते हैं कि नंदगांव-बरसाना की तरह यहां पारंपरिक छड़ी मार हुरंगा को भी विश्व पटल पर पहचान दिलाने के प्रयास हों, ताकि यहां की पारंपरिक होली के प्रति श्रद्धालु-पर्यटकों का रुझान और बढ़ सके। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को होने वाली प्रसिद्ध छड़ीमार होली का बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंद लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.