मथुरा, फरवरी 27 -- युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत छात्राओं को केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं दे रही है। बल्कि यह उन लोगों को जीवन को उपयोगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी व्यवहारिक सीख देकर भविष्य के लिए एक बेहतर युवा के रूप में तैयार कर रही है। महाविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संचालित कर छात्राओं में सेवा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संवेदनशीलता का विकास किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना आज देश के प्रमुख युवा कार्यक्रमों में शामिल है। इसका शुभारंभ वर्ष 1969 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। एनएसएस की स्थापना का विचार इ...