मथुरा, नवम्बर 8 -- शहर की उदित नगर कॉलोनी के नागरिक बदतर हालत में जीने को मजबूर हैं। इस कॉलोनी में गंदगी के ढेर, जर्जर व कच्ची सड़कें, जलभराव लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। यही नहीं यहां बिजली की समस्या भी गंभीर है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायतों के बावजूद कोई उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रहा है। हिन्दुस्तान के बोले मथुरा संवाद में लोगों ने अपना दर्द बयां किया। उदित नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 25 में आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन को कई बार कॉलोनी की इन समस्याओं से अवगत करा चुके है। इसके बाद भी हालात जैसे के तैसे बने हुए हैं। कॉलोनी की मुख्य रोड की हालत बेहद जर्जर है। कॉलोनी के अंदर इंटरलॉकिंग सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो रहे हैं। इसके कारण अक्सर वाहन चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.