मथुरा, दिसम्बर 24 -- बिजली निगम और नगर निगम की अव्यवस्था मनोहरपुरा में साफ देखी जा सकती है। जहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर न केवल गंदगी फैला रहे हैं, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति बिजली व्यवस्था को लेकर है। मोहल्ले में कई स्थानों पर बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं और तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन बिजली निगम आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। वहीं नालियों की सफाई न होने से चोक पड़ी हुई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.