मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। भाजपा के कथित तानाशाही रवैये और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित मनगढ़ंत आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अदालत द्वारा इन आरोपों को खारिज किया जाना स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर करारा तमाचा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है, लेकिन न्यायपालि...