मऊ, मार्च 5 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर मार्ग पर रसूलपुर पुलिस चौकी के समीप दो लोहे के बिजली के पोल पर ट्रासफार्मर रखा गया है। यह ट्रांसफार्मर पास में स्थित एक हरे पेड़ से सटा है। जिसकी लताएं इस टांसफार्मर के ऊपर तक फैली हैं। इससे क्षेत्र में कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ की शाखाएं लोहे के पोल और विद्युत तारों से टकराती हैं, जिससे स्पार्किंग और करंट फैलने का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर से जुड़े होने के कारण स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। स्थानीय मनोज, आरबी त्रिपाठी, आकाश...