मऊ, मार्च 14 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र के मुख्य चौक से दक्षिण तरफ जाने वाले सड़क के किनारे लोहे का लगा बिजली का जर्जर खम्भा गुरुवार की रात बारह बजे अचानक सामने स्थित मकान पर गिर गया। आवाज सुनकर जगे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह मोहलले के लोगों ने आक्रोश जताते हुए विभाग से जर्जर हो चुके सभी बिजली के पोल को बदलने की मांग किया। मुहल्ले के तेज प्रताप जायसवाल, सुनील गुप्ता, शिवम गुप्ता, अजय मद्धेशिया, आशीष गुप्ता, राजू मद्धेशिया, सरवन जायसवाल, अनिल मद्धेशिया आदि ने बताया कि काफी समय से सड़क किनारे खड़ा बिजली के लोहे का खम्भा नीचे से जंग खाकर जर्जर हो चुका था। विभाग को इस बाबत जानकारी के बावजूद इस जर्जर खम्भे से केविल लगाकर बिजली आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.