बोले भागलपुर : रामसर कुम्हार टोली लेन में जलापूर्ति और नाला की व्यवस्था हो
भागलपुर, मार्च 11 -- शहर के बीच में स्थित है वार्ड 16 का रामसर कुम्हार टोली लेन। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में समस्याओं की कमी नहीं है। बुडको द्वारा पाइप बिछाने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी है। लोगों को दूसरी जगहों से पानी ढोकर या खरीदकर लाना पड़ता है। सड़क की स्थिति अच्छी नहीं है। नाला का निर्माण नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम मुख्य सड़क का टैक्स लेता है। लेकिन सुविधा के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। रामसर कुम्हार टोली लेन में करीब 150 परिवार रहते हैं। अधिकांश परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कुछ परिवार मिट्टी आदि से प्रतिमा आदि का निर्माण करते हैं। तातारपुर से रामसर चौक जाने वाली मुख्य सड़क के बगल में यह मोहल्ला है। कुछ दूरी पर कोतवाली थाना और भागलपुर रेलवे स्टेशन है। मुख्य सड़क से मोहल्ले में जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.