भागलपुर, अप्रैल 29 -- शहर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में वार्ड नौ का नीलकोठी साहेबगंज मोहल्ला शामिल है। मोहल्ले में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। प्याऊ करीब दो साल से खराब है। बुडको के पाइप से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। कई जगहों पर पाइप नहीं बिछा है। जलस्तर नीचे जाने से चापाकलों से पानी नहीं निकल रहा है। दूर से पानी ढोकर या खरीदकर लाना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी संकट के चलते लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चम्पानगर-सराय सड़क से सटे उत्तर में नीलकोठी मोहल्ला है। मोहल्ले में करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बाढ़ प्रभावित यह क्षेत्र है। प्राय: हर साल बाढ़ का पानी मोहल्ले में घुस जाता है। लोगों को दूसरी जगह शरण लेनी पड़ती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.