भागलपुर, मई 3 -- नगर पंचायत हबीबपुर के वार्ड 8 में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। टंकी से पानी की आपूर्ति होने वाला पानी इतना गंदा और प्रदूषित है कि लोग इसे पीना तो दूर घरों के दैनिक कार्यों में भी उपयोग नहीं कर पाते। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड आठ में करीब 350 के आसपास घर हैं, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत घरों के परिवार को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। नगर पंचायत हबीबपुर वार्ड 8 के लोग व्यवसाय और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लोगों ने बताया कि इन दिनों मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है, जिनके पास निजी साधन है, उन्हें तो पानी की समस्या नहीं है, लेकिन जिनके पास कोई साधन नहीं है, उन्हें पानी के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। प्रदूषित पानी के कारण मोहल्ले के छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.