भागलपुर, दिसम्बर 18 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है सूरत नगर कॉलोनी। नगर निगम के अंतिम वार्ड 51 का यह मोहल्ला है। शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद सुविधाएं गांव से भी बदतर है। मोहल्ले में आज तक सड़क नहीं बनी है। जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। नाला का निर्माण नहीं होने से लोग घरों की गंदगी दूसरे की जमीन पर गिराते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मानिकपुर दुर्गा स्थान के पास सूरत नगर कॉलोनी है। कॉलोनी में करीब 50 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग नौकरी पेशा से जुड़े हुए हैं। मानिकपुर दुर्गास्थान से बौंसी रेलवे लाइन की तरफ जाने वाली सड़क कॉलोनी होकर गुजरती है। इस सड़क का आज तक निर्माण नहीं हुआ है। कच्ची सड़क से लोगों का आना-जाना होता है। बरसात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.