भागलपुर, अप्रैल 24 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित वारसलीगंज में पेयजल की समस्या से लोग रोज जूझ रहे हैं। यह मोहल्ला नगर निगम के वार्ड 49, 50 और 51 में विभाजित है, जहां करीब एक हजार घर और चार हजार से अधिक परिवार बसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें रोजाना इधर-उधर भटककर पानी लाना पड़ता है। कई परिवारों को अपने बच्चों को भी पानी भरने के काम में लगाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वारसलीगंज मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत एक बड़ी क्षमता वाली जलमीनार बनायी गयी है, लेकिन उससे नियमित जलापूर्ति नहीं हो पाती। जलमीनार से केवल 20 से 25 मिनट तक ही प्रतिदिन एक समय पानी मिलता है। वह भी कम प्रेशर के कारण पर्याप्त नहीं होता है, जिससे घरों के काम अधूरे रह जाते हैं। वार्ड संख्या 51 में पानी की सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.