भागलपुर, अप्रैल 9 -- शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है रामसर से रिकाबगंज जाने वाली सड़क। तीन वार्ड होकर यह सड़क गुजरती है। हजारों लोगों का आवागमन इस होकर होता है। सड़क जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर गड्ढा होने के चलते सड़क पर चलने में लोगों को परेशानी हो रही है। बुडको से पाइप बिछाने के दौरान सड़क काटी गयी थी, लेकिन बाद में ठीक से मरम्मत नहीं होने से टोटो और ऑटो पलट जाता है। नाला की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। शहर की व्यस्त सड़कों में रामसर से रिकाबगंज जाने वाली सड़क शामिल है। तातारपुर से सराय जाने वाली सड़क और आसानंदपुर से टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन जाने वाली सड़क को जोड़ती है। रामसर से रिकाबगंज के बीच कई बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान हैं। आसपास में टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन के अलावा कई बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान हैं। हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.