भागलपुर, दिसम्बर 15 -- सबौर प्रखंड के बरारी पंचायत का मां तारा कॉलोनी मीराचक शहरी क्षेत्र से जुड़ा है। गंगा किनारे करीब 20 साल से इस कॉलोनी में लोग रह रहे हैं। कॉलोनी में आने-जाने के लिए न तो सड़क है न ही जलापूर्ति की व्यवस्था। लोगों ने चंदा कर सड़क बनवाई है। लोगों का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में नशाखोरी का धंधा चलता है। नियमित पुलिस की गश्ती नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा रहता है। पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रिपल आईटी से सटे पश्चिम और गंगा से दक्षिण में स्थित है मां तारा कालोनी। कॉलोनी में करीब 50 परिवार रहता है। दूसरी जगहों से आकर लोग कॉलोनी में घर बनाकर रह रहे हैं। बरारी पंचायत के वार्ड तीन का यह हिस्सा है। अधिकांश नौकरी पेशा से जुड़े लोग रह रहे हैं। कॉलोनी में आने-जाने के लिए सड़क नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.