भागलपुर, मई 12 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है वार्ड 41 का स्टेट बैंक एटीएम गली मारूफचक मोहल्ला। शहर के बीच रहने के बावजूद यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मोहल्ले में सड़क और नाला नहीं है। बुडको द्वारा पाइप बिछाया गया है। लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने चंदा करके सड़क को चलने लायक बनायी है। मोहल्ले में आधी दूरी तक सड़क के बीच में नाला बनाया गया है। लेकिन ढक्कन नहीं होने से लोग गिरकर घायल होते हैं। गुड़हट्टा चौक से आगे भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क के पश्चिम में यह मोहल्ला है। मोहल्ले में करीब 50 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग नौकरी और कारोबार से जुड़े हुए हैं। मुख्य सड़क से मोहल्ला में जाने के लिए एक सड़क है। लेकिन अभी भी सड़क कच्ची है। कच्ची सड़क के बीच में नाला है। नाला के कुछ हिस्से में ढक्कन लगा...