भागलपुर, मार्च 22 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र में गुरहट्टा चौक के पास स्थित है महादलित टोला। वार्ड 46 का यह घनी आबादी वाला मोहल्ला है। मोहल्ले में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। लोगों को दूसरी जगहों से पानी ढोकर या खरीदकर लाना पड़ रहा है। बुडको का पाइप बिछा हुआ है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। नाला का निर्माण भी आधा-अधूरा हुआ है। नाला का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता है। मोहल्ले में मूलभूत सुविधा नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। भागलपुर-बौंसी मुख्य सड़क के पूरब और गुरहट्टा चौक-शीतला स्थान के उत्तर में महादलित टोला है। मोहल्ला के पूरब में प्रसिद्ध काली स्थान है। मोहल्ले में करीब 250 परिवार रहते हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.