बोले भागलपुर: महफूज हुसैन लेन में शुद्ध पानी की व्यवस्था हो
भागलपुर, मार्च 21 -- वार्ड 16 के महफूज हुसैन लेन रिकाबगंज महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है। यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बोरिंग से जलापूर्ति हो रही है। लेकिन पानी गंदा रहता है। मजबूरी में लोग पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। नाला के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम को टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। नाला की सफाई नहीं होने से बीमारी फैलने का डर बना रहता है। सराय-चंपानगर मुख्य सड़क के दक्षिण में महफूज हुसैन लेन रिकाबगंज मोहल्ला है। सड़क के उत्तर में टीएमबीयू के पदाधिकारियों का आवास है। महत्वपूर्ण मोहल्ला होने के बाद भी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं। यह मोहल्ला वार्ड 16 के अन्तर्गत पड़ता है। मोहल्ले में करीब 50 परिवार रहते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.