बोले भागलपुर: बिरजू साह लेन सकरुल्लाचक में सड़क और नाला का निर्माण हो
भागलपुर, जून 12 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है वार्ड 43 का बिरजू साह लेन सकरूल्लाचक मोहल्ला। मोहल्ले में सड़क, पानी और नाला की बड़ी समस्या है। मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। कच्ची सड़क स्थानीय लोगों ने चलने लायक बनायी है। सड़क पर जलजमाव के चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले में कई जगहों पर नाला का निर्माण भी नहीं कराया गया है। बुडको ने पाइप बिछाकर छोड़ दिया है। गरीब परिवार दूसरी जगहों से पानी ढोकर लाते हैं। मोहल्ले में स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। अलीगंज से बागबाड़ी जाने वाली सड़क के उत्तर में वार्ड 43 का बिरजू साह लेन सकरुल्लाचक मोहल्ला है। मोहल्ले की आबादी बड़ी है। दूसरी जगहों से आकर भी लोग यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। मोहल्ले में करीब चार सौ परिवार रहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.