भागलपुर, मई 14 -- सबौर प्रखंड अंतर्गत रंजदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो बाबूपुर पोद्दार टोला में जलापूर्ति की गंभीर समस्या है। गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पानी का दबाव सही नहीं होने के कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरों में गड्ढे बनाकर पानी जमा करना पड़ता है। इसके अलावा बड़े डिब्बे में पानी स्टोर कर रखना पड़ता है। ताकि दैनिक कार्य पूरा किया जा सके। बाबूपुर पोद्दार टोला के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 300 घर और लगभग 800 की आबादी निवास करती है। सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत सड़क, नाला और पानी की सुविधा दी गई है, लेकिन जलापूर्ति व्यवस्था अभी भी संतोषजनक नहीं है। कई घरों तक सही तरीके से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों के...