भागलपुर, मार्च 21 -- बैजनी पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित फुलवरिया चौक में करीब डेढ़ सौ घरों की आबादी बसी हुई है। यहां के अधिकांश लोग खेती और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, लेकिन अब तक इन परिवारों को बुनियादी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी पानी की है। दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। फुलवरिया चौक में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भागलपुर-बौंसी मुख्य मार्ग पार कर दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ता है। कई परिवारों के सदस्यों ने बताया कि अब तक उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे शौचालय निर्माण एवं आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र दूर होने और मुख्य सड़क पार कर बच्चों को भेजने में खतरा होने के डर से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.