भागलपुर, मई 9 -- हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड चार तकीचक में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पानी की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन उसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। सप्लाई का पानी दिन में दो समय आता है, परंतु पानी का प्रेशर काफी कम रहता है। पानी सप्लाई का समय भी बहुत कम है, जिससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। वार्ड चार तकीचक में लगभग 150 से अधिक घर और करीब 800 परिवार की आबादी बसी है। जिनमें अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले में नाला की स्थिति भी खराब है। नाला पर नहीं ढक्कन है और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नाला जाम हो चुका है। गंदा पानी से बदबू आता है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मो. मुशर्रफ ने बताया कि वार्ड चार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.