भागलपुर, मार्च 31 -- शहर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है जालिम कोरी लेन बड़ी खंजरपुर। नगर निगम के वार्ड 26 के अन्तर्गत यह मोहल्ला आता है। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कई गलियों में सड़क और नाला का निर्माण नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जालिम कोरी लेन बड़ी खंजरपुर में करीब 150 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मायागंज अस्पताल के सामने यह मोहल्ला है। आसपास में चिकित्सकों के अस्पताल और क्लीनिक आदि हैं। मोहल्ले में मुख्य सड़क और नाला का निर्माण हुआ है, लेकिन कई गलियों में सड़क और नाला नहीं होने से दिक्कत हो रही है। मोहल्ले से गुजर रह...