भागलपुर, अप्रैल 21 -- लोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 और 16 में जगतपुर गांव आता है। यहां लगभग 200 घर और करीब एक हजार परिवार की आबादी बसी हुई है, जिनका मुख्य पेशा खेती और मजदूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सबसे बड़ी समस्या नाले की सफाई का नहीं होना है। इस कारण सही से पानी का निकास नहीं हो पाता है। इसके अलावा गांव में सफाईकर्मी नियमित नहीं आते हैं, जिससे गांव में गंदगी फैली रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। जगतपुर गांव में नाला की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण वह पूरी तरह जाम हो चुका है और उसका पानी गांव की सड़कों और बगीचे में बह रहा है, जिससे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा गांव की कई गलियों में अब तक सड़क और नाला का निर्माण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.