भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर शहर में शिक्षण संस्थानों के बीच में स्थित है चौबीस परगना प्रोफेसर कॉलोनी। यहां टीएमबीयू के प्रोफेसर और कर्मियों का आवास है। शहर के बीच में रहने के बावजूद यहां सबसे बड़ी समस्या जलजमाव और गंदगी की है। कॉलोनी के परिसर में प्रवेश करने के पहले कूड़े का ढेर लगा रहता है। नाला का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क जर्जर होने के चलते आवागमन में परेशानी होती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि नगर निगम में लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होता है। चौबीस परगना प्रोफेसर कॉलोनी में 44 क्वार्टर है। यह कॉलोनी वार्ड 13 और 14 की सीमा पर है। कॉलोनी के आसपास कई शिक्षण संस्थान हैं। आसपास के मोहल्लों में हजारों की संख्या में छात्र किराया पर रहकर पढ़ाई करते हैं। चौबीस परगना प्रोफेसर कॉलोनी से मारवाड़ी कॉलेज मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.