भागलपुर, अप्रैल 12 -- सबौर प्रखंड की चंदेरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 चंदेरी पासवान टोला में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला में सड़क, नाला और पेयजल की गंभीर समस्या है। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को गंदगी के बीच रहना पड़ता है। नाले के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। चंदेरी पासवान टोला में सबसे बड़ी समस्या सड़क और नाला की है। नल-जल का पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क काटी गयी तो उसे मरम्मत नहीं किया गया है। जिसके चलते सड़क जर्जर हो गयी है। नाला तो बना है लेकिन उसके पानी की सही निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। यहां तक कि नाला का गंदा पानी घरों में प्रवेश कर जाता है। बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.