भागलपुर, मार्च 18 -- शहर के बीच में स्थित है वार्ड 13 का गोस्वामी टोला परबत्ती। यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बड़ी समस्या नाला और पानी निकासी की है। घरों का गंदा पानी निकालने में लोगों को परेशानी होती है। पानी भी लोगों को पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गोस्वामी टोला परबत्ती में करीब दो सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कुछ लोग कारोबार से भी जुड़े हैं। मोहल्ला के आसपास कई शिक्षण संस्थान हैं। बड़ी संख्या में छात्र मोहल्ले में किराया के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। गोस्वामी टोला की सड़क की चौड़ाई कम रहने से वाहनों का आवागमन बाधित होता है। नया नाला का निर्माण नहीं हुआ है। छोटा नाला बनाकर लोग घरों के पानी की निकासी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.