भागलपुर, फरवरी 11 -- जिले के जगदीशपुर प्रखंड के सन्होली पंचायत अंतर्गत तरडीहा गांव में स्थित प्राचीन गोनूबाबा धाम मंदिर अपनी विशेष मान्यताओं के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मंदिर को जोड़ने वाला सबसे पुराना और प्रमुख सड़क मार्ग बलुआचक बाजार से होकर आता है, लेकिन स्थिति जर्जर होती जा रही है। लोग मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण, गोनूधाम हॉल्ट पर सभी ट्रेनों के ठहराव, अंडरपास में जलजामाव की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। शिव भक्त गोनू के नाम पर स्थापित इस मंदिर में जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। मंदिर की स्थापना कब हुई है इसकी कोई सटीक तिथि नहीं है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह मंदिर लगभग तीन सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले, तो मंदिर परिसर स्थित जलकूप में...