भागलपुर, मई 16 -- शहर के बीच में स्थित है वार्ड 18 का केसी घोष लेन बमकाली मोहल्ला। यहां बमकाली का पुराना मंदिर है। मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या हथिया नाला को लेकर है। कच्ची हथिया नाला खुला हुआ है। शहर के कई मोहल्लों का गंदा पानी इसी हथिया नाला होकर जमुनिया नदी में गिर रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी भी प्राय: हर साल मोहल्ले और लोगों के घरों में घुस जाता है। सड़क और नाला की स्थिति अच्छी नहीं है। सराय-आदमपुर मुख्य सड़क के उत्तर में स्थित है केसी घोष लेन बमकाली मोहल्ला। मोहल्ले में करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग नौकरी और अन्य कारोबार से जुड़े हैं। मोहल्ले से कुछ दूरी पर बूढ़ानाथ मंदिर है। जमुनिया नदी के किनारे में यह मोहल्ला है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हथिया नाला खुला रहने से लोगों को गिरने का डर बना रहता...