बोकारो, मार्च 28 -- चास नगर निगम बनने के बाद यहां की जनता को उम्मीद थी कि चास की व्यवस्था में वृहद परिवर्तन देखने को मिलेगा। लेकिन स्थिति ऐसी है कि अभी तक चास की बिजली व्यवस्था को भी दुरूस्त करने में विभाग फेल रहा है। निगम बनने के लिए लोगों पर होल्डिंग टैक्स का भार जरूर बढ़ गया है। वहीं अभी तक नगर निगम द्वारा अपने क्षेत्र के बच्चों के लिए अपना एक स्कूल तक का निर्माण नहीं कराया जा सका है। यहां तक कि अस्पताल के नाम पर अभी भी यहां की जनता के पास अनुमंडल व सदर अस्पताल ही विकल्प है। कचरे का उठाव भी समय पर नहीं होता है। कचरा निस्तारण प्लांट का भी निर्माण नहीं किया जा सका है। दुर्गंध से पूरा चास शहर ही पता है। कई क्षेत्रों में यातायात संसाधन की कमी के कारण लोगों को पैदल या रिजर्व वाहन ही सहारा है। जाम की समस्या लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.