प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- शासन की जलजीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल से जल योजना को लेकर भले ही ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है लेकिन सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत विक्रमपुर में यह पूरी तरह से बेमानी साबित हो रही है। कारण शुद्ध पानी को लेकर सबसे बड़ी किल्लत वाली इस ग्राम पंचायत में यह योजना पहुंची ही नहीं है। इसके पीछे कारण कुछ भी हो लेकिन हकीकत यह है कि इस ग्राम पंचायत के सैकड़ों परिवार दशकों से फ्लोराइडयुक्त (खारे पानी) की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब 15 वर्ष पहले इस समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीणों को करीब पांच किमी. दूर स्थित सुखपालनगर से पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी लेकिन 10 वर्ष पहले हाईवे चौड़ीकरण के दौरान आपूर्ति की पाइप तोड़ दी गई इसके बाद से पेयजल का संकट फिर हो गया। बीच गांव में स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.