प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- बिजली के पुराने मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन लालगंज इलाके के कई गांवों के लोग इसका विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगवाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन लोगों के यहां बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उनका उपभोग बढ़े बिना बिजली के बिल में कई गुना तक बढ़ोत्तरी हो जा रही है। ऐसी शिकायत करने वालों की शंका का समाधान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग अपने शक को सही मानकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्मार्ट मीटर अधिक बिल नहीं दे रहा है तो विभाग के लोग यह समझाएं कि बिना बिजली की खपत बढ़ाए सिर्फ मीटर बदलने से उनका बिल इतना अधिक कैसे बढ़कर आ रहा है। लेकिन लोगों का कहना है कि उनके ...